*1945 की पुरानी दीवार पर नए निर्माण का खेल? पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमता में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप!*

News 18 Plus /Bureau/ Nichlaul 

 

 

पुरानी ईंटों पर ही पूरा कर दिया निर्माण कार्य, शिकायतकर्ता का दावा—विद्यालय की कई खामियां अब भी जस की तस, जांच की उठी मांग।

 

महराजगंज जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमता (विकास खंड निचलौल) में कराए गए निर्माण कार्य और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे गए एक शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि सन् 1945 की पुरानी दीवार को गिराने के बजाय उसी पर पुरानी ईंटों का इस्तेमाल कर निर्माण कार्य पूरा दिखा दिया गया, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि विद्यालय में केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि कई अन्य मूलभूत कमियां भी लंबे समय से बनी हुई हैं। आरोप है कि विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, फर्नीचर, खेल सामग्री, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जबकि अभिलेखों में कार्य पूर्ण दर्शाए जाने की बात कही जा रही है।

 

शिकायत पत्र में मांग की गई है कि विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यह पता लगाया जाए कि पुरानी दीवार पर निर्माण किस मानक के तहत किया गया। साथ ही विद्यालय की अन्य कमियों की भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग की जांच पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *