News 18 Plus /Bureau Correspondent/Sisawa
महराजगंज। सिसवा विद्युत वितरण उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिसवा टाउन एवं ग्रामीण इलाकों में बुधवार, 22 जुलाई 2026 को निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी आपूर्ति लाइन के आसपास पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियों के कारण बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जाएगा।
विद्युत उपखंड के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि 33 केवी लाइन से पेड़ों की टहनियां टकराने के कारण आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए विभाग ने सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के दौरान गोपाल 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिसवा टाउन तथा सभी ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य जनहित एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए किया जा रहा है। असुविधा से बचने के लिए उपभोक्ता आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।