*निचलौल पुलिस की तत्परता: दलित महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में मुकदमा दर्ज, कार्रवाई तेज!*

News 18 Plus /Bureau /Nichlaul Maharajganj 

 

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गिरहियाँ स्थित बरगद टोला में दलित महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने और जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी गिरहियाँ बिंटोली क्षेत्र से आकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता को चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए भेजा गया।

 

मामले की जानकारी मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *