Bureau Report /News 18 Plus Rajiv Tripathi /Chowk /Co-Editor
महराजगंज चौक:अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
रविवार (02 अगस्त 2026) को उपनिरीक्षक शिवम कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान चौक वार्ड नंबर 11 निवासी रामू (48 वर्ष) पुत्र मुनेसर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोतल ‘बंटी बबली’ ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 0-132/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले का विवरण:
– अभियुक्त: रामू (48 वर्ष), पुत्र मुनेसर, निवासी वार्ड नं. 11, नगर पंचायत चौक, थाना चौक, जनपद महराजगंज
– बरामदगी: 12 बोतल अवैध देशी शराब (बंटी बबली ब्रांड)
– गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक शिवम कुमार सिंह, कांस्टेबल किशन गौड़, रिजर्व कांस्टेबल रजनीश गौड़ एवं महिला कांस्टेबल सीमा (थाना चौक)