*चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाई!*

News 18 Plus/ Bureau Report/ Brijmanjanj

 

महराजगंज:जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृजमनगंज पुलिस टीम द्वारा 01-02 अगस्त 2026 की रात्रि में कुआंडाडी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान धानी बाजार की ओर से आ रही एक बाइक को रोककर जांच की गई।

 

पूछताछ में बाइक सवार युवक ने अपना नाम हिमांशू मौर्या (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम बरडाड़ टोला परसपुर, थाना बृजमनगंज बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी दीपक यादव के साथ मिलकर अप्रैल माह में पीपीगंज कस्बे में एक बैंक के सामने से उक्त बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।

 

इस आधार पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 187/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

 

अभियुक्त का विवरण:

 

– नाम: हिमांशू मौर्या पुत्र दुर्गेश मौर्या

– उम्र: 19 वर्ष

– पता: ग्राम बरडाड़ टोला परसपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज

 

आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त के विरुद्ध सन्तकबीरनगर एवं दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराएं एवं आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

– उपनिरीक्षक विवेक रंजन

– उपनिरीक्षक विक्की कुमार

– उपनिरीक्षक दीपक यादव

– कांस्टेबल अखिलेश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *