*स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती: यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान!*

News 18 Plus /Bureau: Maharajganj

महराजगंज। जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को नगर व कस्बा क्षेत्रों में संचालित स्कूल बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में की गई।

 

अभियान के दौरान स्कूली बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स की गहन जांच की गई। कई बसों में सुरक्षा मानकों की कमी पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और बसों में अग्निशामक यंत्र व पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखें। साथ ही बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

 

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *