News18 Plus/Bureau/Siswa Kothibar
कोठीभार (महाराजगंज)थाना कोठीभार क्षेत्र के अहिरौली गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता शदुरुन निशा ने आरोप लगाया है कि उनका बड़ा बेटा इंद्रीश और उसकी पत्नी रहीशुन निशा उनके व उनके बीमार पति के साथ आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं।
कुछ दिन पूर्व पीड़िता के पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद बीते 4 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पहुंची छोटी बहू रुबीना खातून के साथ भी अभद्रता की गई।
थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।