*साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से ठगी के शिकार युवक के ₹4,000 वापस!*

News 18 Plus/ Bureau /Chowk Maharajganj

 

महराजगंज। थाना चौक पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्तिमोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह त्वरित कार्रवाई की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धर्मपुर निवासी सत्येन्द्र साहनी ने ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही थाना चौक की साइबर टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में ₹4,000 की धनराशि 07 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

 

पुलिस की अपील:

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से धनराशि वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *