News 18 Plus /Bureau: Sinduri
जनपद महराजगंज की सिन्दुरिया थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट (NBW) के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने सुनियोजित अभियान के तहत दबोच लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में की गई। थाना सिन्दुरिया के प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही।
उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या 01/ न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (मु0सं0 3300/97, धारा 26F एक्ट, थाना कोतवाली) के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किशोर (46 वर्ष) पुत्र सन्हू, निवासी पतरेंगवा टोला अनरहवा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार सुबह लगभग 11:10 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
– उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी
– हेड कांस्टेबल मनीष सिंह