*परसामलिक में अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस-आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई!*

News 18 Plus/ Bureau /Maharajganj 

 

महराजगंज, 08 अगस्त 2026। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस एवं आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नेपाली ब्रांड की 12 शीशी अवैध शराब बरामद की गई है।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह व थानाध्यक्ष परसामलिक विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना परसामलिक पुलिस व आबकारी टीम ने SSB रोड स्थित ग्राम सेवतरी के पास छापेमारी कर सोहन पुत्र बदरी, निवासी ग्राम असुरैना, थाना परसामलिक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।

 

बरामद शराब में 04 शीशी (300 एमएल) ‘सॉफ’ कम्पनी की तथा 08 शीशी ‘किसमिस सॉफ’ ब्रांड की नेपाली शराब शामिल है।

 

इस संबंध में थाना परसामलिक पर मु0अ0सं0 71/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामदगी:

12 शीशी अवैध नेपाली शराब (04 शीशी 300 एमएल सॉफ कम्पनी, 08 शीशी किसमिस सॉफ कम्पनी)

गिरफ्तार अभियुक्त:

सोहन पुत्र बदरी, निवासी ग्राम असुरैना, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज।

कार्रवाई में शामिल टीम:

उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल रामकुमार, हेड कांस्टेबल अनन्त कुमार पाण्डेय आबकारी, कांस्टेबल रामसूरत चौरसिया आबकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *