*मिशन शक्ति 5.0: सिन्दुरिया पुलिस ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया सचेत!*

Bureau Report /News 18 Plus /Sindooriya 

 

महराजगंज, 08 अगस्त 2026। जनपद में नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं 1076—की जानकारी दी। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं और उनके प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

पुलिस कर्मियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति सचेत करते हुए छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या समस्या होने पर तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।

 

कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल रुनिया ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की और जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *