श्यामदेउरवा पुलिस ने नशीले पदार्थ से जुड़े मुकदमे में की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी।एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी ट्विंकल उर्फ पिंकल गिरफ्तार!

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ट्विंकल उर्फ पिंकल पुत्र सुदर्शन यादव, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी कुरमौता, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना श्यामदेउरवा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 230/2026, धारा 8/22C/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव तथा कांस्टेबल बलराम यादव शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *