निचलौल थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश!

थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस और महिला चौकी का किया निरीक्षण; साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव पर जोर।

 

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/निचलौल

 

महराजगंज। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ थाना स्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी निचलौल ने मंगलवार को थाना निचलौल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं को परखा गया और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस के साथ महिला चौकी का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर एवं मेस में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान थाना स्तरीय व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा पुलिसिंग से जुड़े कार्यों में आवश्यक सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *