*साइबर ठगी के ₹4,603 पीड़ित के खाते में वापस, चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई!*

Bureau Report/ Rajiv Tripathi /Chowk News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज। थाना चौक क्षेत्र के नियापुर उर्फ मलहनामत निवासी शैलेश कुमार मौर्य के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई ₹4,603 की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

 

पीड़ित ने साइबर ठगी की घटना के बाद तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या S-33102260030773 के आधार पर थाना चौक पुलिस ने MRM Portal (Request ID—MR260731059327) के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया।

 

पुलिस के प्रयासों के बाद 10 अगस्त 2026 को ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने चौक पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार जताया।

 

धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशेष प्रजापति शामिल रहे।

 

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करें। पुलिस के अनुसार, ठगी की सूचना जितनी जल्दी दी जाती है, धनराशि को होल्ड कराकर वापस कराने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *