*फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया शिकारपुर इकाई का गठन, चंद्रकांत मिश्र बने अध्यक्ष!*

Bureau Report /Rakesh Tripathi Maharajganj /News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज। फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन महराजगंज द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए शिकारपुर इकाई का आधिकारिक गठन किया गया। इस पूरी गठन प्रक्रिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्टों के अधिकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती के लिए जिले के सभी सक्रिय फार्मासिस्टों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही फार्मासिस्ट समाज की समस्याओं का समाधान संभव है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पटेल की देखरेख में सर्वसम्मति से शिकारपुर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई:

अध्यक्ष: चंद्रकांत मिश्र

उपाध्यक्ष: अनिल कुमार गुप्ता

महासचिव: सुनील कुमार कसौधन

सचिव: राकेश चौधरी

कोषाध्यक्ष: अजय यादव

इकाई के गठन और नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर गौरव यादव, रवि प्रजापति और आदर्श तिवारी ने खुशी जताते हुए सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त टीम ने विश्वास दिलाया कि वे फार्मासिस्टों के हित और संगठन के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *