Bureau Report /Rakesh Tripathi Sinduriya/ News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज। सिन्दुरिया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में वांछित चल रहे वारंटी कन्हैया उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार ने कांस्टेबल धर्मवीर के साथ 12 अगस्त की रात करीब 11 बजे वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया उर्फ अर्जुन (28) पुत्र सुरेन्द्र, निवासी मुजहना बुजुर्ग, थाना सिन्दुरिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ न्यायालय एसीजेएम महराजगंज द्वारा मुकदमा संख्या 10388/2023 में धारा 294 व 504 भादवि के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।