*चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा!*

Bureau Report /News 18 Plus /Chowk

 

महराजगंज। चौक थाना पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना चौक में मु0अ0सं0 142/26 के तहत धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर उर्फ सोनू पुत्र जमीर, निवासी परासखाड़ टोला परसिया, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 15 अगस्त 2026 को सुबह 11:40 बजे ग्राम शेखपुरवां स्थित कब्रिस्तान के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी के परिजनों को नियमानुसार सूचना देने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

 

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अंकित राय, हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह और कांस्टेबल अभय कुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *