21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारियों की नई तैनाती! कानून-व्यवस्था मजबूत करने को महराजगंज पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, चौकी से लेकर थानों तक बदली जिम्मेदारियां।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण सूची में कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं, जबकि कुछ उप निरीक्षकों को थानों, पुलिस लाइन और जनसुनवाई सेल में नई तैनाती दी गई है।

 

जारी आदेश के अनुसार म0उ0नि0 नेहा कुमारी को थाना पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, थाना कोतवाली बनाया गया है। उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी जेल, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है।

 

रूपेश पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, थाना भिटौली, जबकि मधुकर सिंह को निचलौल से चौकी प्रभारी खुटहाँ, थाना पनियरा भेजा गया है। गोविन्दर यादव को फरेंदा से चौकी प्रभारी शिकारपुर, थाना भिटौली तथा देवेन्द्र दुबे को निचलौल से चौकी प्रभारी मुजुरी, थाना पनियरा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इसी क्रम में अजय कुमार यादव को ठूठीबारी से चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, थाना नौतनवां, जबकि अनिश कुमार सिंह को फरेंदा से चौकी प्रभारी परतावल, थाना श्यामदेउरवा बनाया गया है। संदीप कुमार चौधरी को सिंदुरिया से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, थाना पुरन्दरपुर भेजा गया है।

 

अखिलेश यादव को पुलिस लाइन से जनसुनवाई सेल में तैनाती दी गई है। वहीं शोभा यादव को कोल्हुई से वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल को कोठीभार से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोल्हुई और रमेश पुरी को ठूठीबारी से वरिष्ठ उप निरीक्षक पुरन्दरपुर की जिम्मेदारी मिली है।

 

रामजी गुप्ता को परसामलिक से वरिष्ठ उप निरीक्षक निचलौल भेजा गया है। वहीं चौकी प्रभारी पकड़ी रहे रमेश वरुण को थाना कोल्हुई तथा चौकी प्रभारी जेल रहे राकेश कुमार को थाना पुरन्दरपुर स्थानांतरित किया गया है।

 

इसके अलावा छोटेलाल को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी से थाना परसामलिक, रोहित यादव को चौकी प्रभारी खुटहाँ से पुलिस लाइन और अशोक गिरी को चौकी प्रभारी मुजुरी से पुलिस लाइन भेजा गया है।

 

आलोक कुमार राय, जो चौकी प्रभारी परतावल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें थाना ठूठीबारी भेजा गया है। वहीं संजय सिंह को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर से थाना सिंदुरिया स्थानांतरित किया गया है।

 

पुलिस विभाग के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिसिंग उपलब्ध कराना है। सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को नवीन दायित्वों का निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पुलिस अधिकारियों को जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *