*सागौन के पेड़ से लटकता मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मची सनसनी!*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Nichlaul News 18 Plus /Co-Editor 

 

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची निचलौल पुलिस, फील्ड यूनिट की मौजूदगी में शव नीचे उतरवाया गया।

 

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल टोला सिसवाडीह निवासी करीब 25 वर्षीय अरुण राजभर का शव शनिवार सुबह ग्राम बरगदही स्थित खेत में सागौन के पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक के चचेरे भाई गिरजेश राजभर ने सुबह करीब 6:20 बजे दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दी। बताया गया कि अरुण राजभर का शव बरगदही गांव के खेत में सागौन के पेड़ से लटका हुआ था।

 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से फील्ड यूनिट महराजगंज की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *