तारकेश्वर होटल मामले को लेकर सीओ कार्यालय पहुंचे करणी सेना कार्यकर्ता! जिला अध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, होटल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/नौतनवा

 

नौतनवा (महराजगंज)। नौतनवा नगर स्थित तारकेश्वर होटल से जुड़े कथित ‘लव जिहाद’ मामले को लेकर रविवार को करणी सेना हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

 

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने होटल संचालक समेत तीन व्यक्तियों के विरुद्ध जांच की मांग उठाई। संगठन का आरोप है कि होटल में आपत्तिजनक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।

 

तहसील रिपोर्टर: सत्यम सोनी

स्थान: नौतनवा, महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *