घरेलू विवाद में महिला से लाठी-डंडों से मारपीट, भसुर व उनकी पत्नी पर एफआईआर!

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/सिसवा कोठीभार

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका देवी पत्नी मदन मुरारी की तहरीर पर पुलिस ने उनके भसुर अनिल और उनकी पत्नी वंदना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता के अनुसार, 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान अनिल और वंदना देवी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। मारपीट में महिला को चोटें आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

 

महिला ने बताया कि घटना के समय उसका पति बाहर कमाने गया हुआ था और वह घर पर अपने छोटे बच्चों के साथ अकेली थी।

 

थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *