रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी
महराजगंज। नगर के एक होटल में इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता बढ़ाने, विद्यालय प्रबंधकों की विभिन्न समस्याओं तथा शिक्षा जगत से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बैठक की अध्यक्षता कर रहे संतोष पांडे, विशिष्ट अतिथि रत्नेश चंद्रा, संगठन के अध्यक्ष दसरथ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश एवं आनंद ,महासचिव जीवेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।
संगठन के सह सचिव राज कुमार जयसवाल ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकजुटता, सहयोग और निरंतर संवाद से ही संभव है।
बैठक में सर्वसम्मति से संतोष पांडे, रत्नेश चंद्रा एवं नीरज तिवारी को संगठन का संरक्षक घोषित किया गया। नवरत्न मिश्रा को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं क्षेत्रों में कोऑर्डिनेटर एवं को-कोऑर्डिनेटर का भी मनोनयन किया गया। नगर क्षेत्र से दुर्गेश सिंह एवं अंकुर गुप्ता , सदर ब्लॉक से धर्मेंद्र, रेखा श्रीवास्तव एवं उषा उपाध्याय, बृजमनगंज से समीर अधामी, नौतनवा से आलोक एवं कृष्ण मुरारी, पनियरा से दीपक त्रिपाठी एवं अशोक सिंह , घुघली से घनश्याम एवं अनीश नायर, सिसवा से शुभ्रा जायसवाल एवं अस्तित्व तथा परतावल से आशीष दीक्षित व नसीम अख्तर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन के महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि समाज में निजी विद्यालयों के प्रति एक नकारात्मक नैरेटिव गढ़ा जा रहा है, जो शिक्षा जगत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों से एकजुट रहकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम सभी एक साथ रहकर कार्य करेंगे तो किसी भी चुनौती का सामना आसानी से कर सकेंगे।
उन्होंने नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर एवं को-कोऑर्डिनेटर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपने ब्लॉक में संगठन का विस्तार करें और अधिक से अधिक विद्यालयों को संगठन से जोड़कर मजबूत नींव तैयार करें। संगठन से जुड़ने के अनेक लाभ हैं। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होने वाली बैठकों से सभी प्रबंधकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों को समझने का अवसर मिलता है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संरक्षक संतोष पांडे ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रबंधक शिक्षा के साथ-साथ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपसी संवाद, समन्वय और सहयोग के माध्यम से किया जाना चाहिए। संगठन के माध्यम से एक-दूसरे के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधकों को संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष दसरथ गुप्ता ने कहा कि इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस हर परिस्थिति में विद्यालय प्रबंधकों के साथ खड़ा रहेगा। यदि किसी विद्यालय प्रबंधन पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है अथवा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो संगठन नियमानुसार उनके साथ खड़ा होकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगा। संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखने तथा संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष रितेश पांडे ने किया।
इस मौके पर अखिलेश्वर कुमार गुप्ता , घनश्याम,रोहितश्रीवास्तव , चंदन गुप्ता,चंद्रशेखर पटेल ,अविनाश ,महिमन त्रिपाठी ,सुमन,कमलेश शर्मा,फरीद अहमद ,अमित उपाध्याय ,अजय पाण्डेय,कुलदीप सिंह पटेल ,साबिर सिद्दीकी ,नागेन्द्र त्रिपाठी,नागेश्वर गुप्तामौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नवरत्न मिश्र ने दीं।