न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो सत्यम सोनी/फरेंदा
महराजगंज। फरेंदा-आनंदनगर क्षेत्र में तारकेश्वर होटल से जुड़े कथित मामले को लेकर हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला महामंत्री शिवांश पांडे के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) आनंदनगर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में होटल संचालक समेत तीन व्यक्तियों से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कर पूरे प्रकरण के तथ्यों को सामने लाने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।