1.675 किलो गांजा व बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार! फरेंदा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजने की तैयारी।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/फरेंदा

 

महराजगंज। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने 1.675 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई की। पुलिस ने राम सिंह पुत्र बद्रीप्रसाद चौधरी (करीब 37 वर्ष) निवासी ग्राम भगवत नगर, परसिया टोला कुड़ीयहवा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.675 किलोग्राम अवैध गांजा तथा प्लैटिना मोटरसाइकिल संख्या UP56W4439 बरामद की। मामले में थाना फरेंदा पर मु0अ0सं0 261/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कलीमुल्ला खान, हेड कांस्टेबल बुद्धिसागर चौधरी, कांस्टेबल वेदप्रकाश, कांस्टेबल पवन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल अमन सिंह तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल अर्चना शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *