न्यायालय के आदेश पर 44 लीटर अवैध शराब नष्ट!बरगदवा पुलिस ने सात मुकदमों से संबंधित जब्त शराब का कराया विनष्टीकरण।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज। माल निस्तारण अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित सात मुकदमों में बरामद कुल 44 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई 26 सितंबर 2026 को थाना परिसर में की गई।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के 22 सितंबर 2026 के आदेश का अनुपालन किया गया। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत संबंधित मुकदमों के माल का नमूना निकालने के बाद फोटोग्राफी कराई गई और नियमानुसार विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

 

पुलिस के अनुसार, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल सात अभियोगों—मु0अ0सं0 74/25, 102/25, 61/26, 62/26, 63/26, 65/26 एवं 70/26—में बरामद 44 लीटर अवैध शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबाते हुए पूर्ण रूप से

 

विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, प्रभारी निरीक्षक थाना बरगदवा धनंजय कुमार राय, उप-निरीक्षक रवीन्द्रनारायण मिश्र तथा हेड मोहर्रिर अनिल कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *