न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/ठूठीबारी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के क्रम में क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को थाना ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, सीसीटीवी कैमरों और महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। थाना परिसर में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत पाए गए। महिला हेल्प डेस्क पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा थाना परिसर में दाखिल माल मुकदमाती वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराई गई। इस दौरान संबंधित अभिलेखों और व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा थानों पर उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों और जनसुविधाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि थाना स्तर की व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके।