जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर मां के साथ छितौनी घाट पर नहाने  गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत!

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/सिसवा 

कोठीभार

 

महराजगंज, 3 अक्टूबर। जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर मां के साथ छितौनी घाट पर नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र बबलू सिंह, निवासी आजाद नगर वार्ड नंबर-5, खेसरारी, थाना कोठीभार के रूप में हुई है। बताया गया कि कृष्णा अपनी मां के साथ छितौनी घाट पर स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना 3 अक्टूबर को करीब 4:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा से मेमो के माध्यम से कोठीभार पुलिस को मिली। सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *