अप्रैल में सजनी थी शादी की सेज, ट्रेन हादसे ने छीन ली दूल्हे की जिंदगी! चेन्नई में दर्दनाक हादसे में नाइकोट के रामदीप उर्फ विजय पासवान की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं।

न्यूज़ 18प्लस तहसील ब्यूरो प्रभारी/नौतनवा / सत्यम सोनी

 

महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के नाइकोट गांव निवासी रामदीप उर्फ विजय पासवान की चेन्नई में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय पासवान ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

 

विजय पासवान की अप्रैल महीने में शादी तय थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं और परिवार के लोग आने वाले शुभ अवसर को लेकर बेहद उत्साहित थे। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक चेन्नई से आई मौत की खबर ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

 

हादसे की जानकारी जैसे ही नाइकोट गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी के गीत गूंजने वाले थे, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

अचानक हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *