*साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस ने लौटाए ₹8,176, चेहरे पर लौटी मुस्कान!*

Bureau Report /News 18 Plus /Chowk

 

चौक साइबर सेल की तत्परता से खाते में वापस पहुंची ठगी की पूरी रकम, बैंक से समन्वय कर 10 अक्टूबर को हुई कार्रवाई।

 

महराजगंज (चौक)। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को चौक पुलिस की साइबर सेल ने राहत दिलाते हुए उसके खाते में ठगी गई पूरी धनराशि ₹8,176 वापस करा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसकी रकम वापस मिल गई।

 

पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चौक उपनिरीक्षक मनीष पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की।

 

शिकायत के बाद सक्रिय हुई साइबर सेल

 

थाना चौक क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी शैलेश कुमार मौर्या पुत्र घिसियावन साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33102260030773 के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

 

साइबर सेल की टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज अनुरोध संख्या MR260731059327 के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी रकम ₹8,176 वापस करा दी गई।

 

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई भूमिका

 

धनराशि वापस कराने की कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल रहे।

 

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

 

पुलिस ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करने की सलाह दी गई है। पीड़ित अपने नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *