Bureau Report /News 18 Plus/ Sindooriya
सिन्दुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की कार्रवाई, बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत आठ लोगों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्रवाई।
महराजगंज, 10 अक्टूबर 2026। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना सिन्दुरिया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत तीन पुरुषों और पांच महिलाओं समेत कुल आठ लोगों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान कर उन्हें न्यायालय भेजा गया।
इनके विरुद्ध हुई कार्रवाई
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई की जद में आए लोगों में दीनानाथ गुप्ता पुत्र नरसिंह गुप्ता निवासी मोहनापुर, अजय गुप्ता पुत्र भुलई गुप्ता निवासी नरायनपुर तथा सुनील पुत्र रामसुरत अग्रहरी निवासी पतरेंगवा शामिल हैं।
वहीं, महिलाओं में रीती पत्नी सुनील अग्रहरी निवासी पतरेंगवा और माधुरी देवी पत्नी स्वर्गीय बहादुर, शीला देवी पत्नी सर्वेश, अमरावती पत्नी पल्टू तथा रंजना पत्नी मनीष, सभी निवासी जगदौर शामिल हैं।
तीन उपनिरीक्षकों की टीम रही शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार और उपनिरीक्षक ऋतुराज सुमन यादव अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।