*अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2,744 लीटर शराब नष्ट!*

Bureau Report /News 18 Plus /Farenda 

 

182 मुकदमों में जब्त 51 पेटी ‘बंटी-बबली’ टेट्रा पैक भी किया गया विनष्ट, न्यायालय के आदेश पर फरेंदा पुलिस ने चलाया अभियान।

फरेंदा (महराजगंज)। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2023 से 2026 तक के 182 अभियोगों में जब्त 2,744 लीटर अवैध कच्ची शराब और 51 पेटी टेट्रा पैक शराब ‘बंटी-बबली’ का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। शनिवार को माननीय न्यायालय फरेंदा के आदेश के अनुपालन में थाना परिसर स्थित मालखाने से जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत बाहर निकालकर गड्ढे में नष्ट कराया गया और बाद में मिट्टी से ढकवा दिया गया।

 

विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा की मौजूदगी में आबकारी निरीक्षक पुनेश्वर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश चन्द्र तथा न्यायालय के सहायक अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्रवाई का विवरण

 

– कुल अभियोग: 182

– अवैध कच्ची शराब: 2,744 लीटर

– ‘बंटी-बबली’ टेट्रा पैक: 51 पेटी

– दिनांक: 24 अक्टूबर 2026

– समय: 14:30 बजे

– स्थान: थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज

 

पुलिस टीम

 

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धु प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल मुकेश चन्द्र सहित पुलिस टीम कार्रवाई में शामिल रही।

 

महराजगंज पुलिस के अनुसार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के साथ-साथ जब्त सामग्री के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *