Bureau Repor News 18 Plus /Maharajganj
25 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक भारी व व्यावसायिक वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध।
महराजगंज। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर को कस्बा महाराजगंज के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम से बचाव के लिए कस्बा महाराजगंज में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इन स्थानों से होगा वाहनों का मार्ग परिवर्तन
– सिंदुरिया नो-एंट्री/मार्ग परिवर्तन
– शिकारपुर नो-एंट्री/मार्ग परिवर्तन
– झनझनपुर नो-एंट्री/मार्ग परिवर्तन
– पकड़ी चौकी नो-एंट्री/मार्ग परिवर्तन
आपातकालीन वाहन और रोडवेज यात्री बस सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।