Bureau Report/ News 18 Plus/ Shyamdeora
श्यामदेउरवा साइबर सेल की कार्रवाई, हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल के जरिए कराई धनराशि वापसी।
महराजगंज। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा थाना साइबर सेल टीम ने छह अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की कुल 16,386.34 रुपये की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से की गई।
पुलिस के अनुसार, अजय पाण्डेय के 5,000 रुपये, मुजीबर रहमान के 7,000 रुपये, जनार्दन कुमार गौड़ के 686.34 रुपये, शैलेन्द्र कुमार के 1,000 रुपये, गणेश कुमार के 700 रुपये और आदित्य विश्वकर्मा के 2,000 रुपये वापस कराए गए।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने साइबर सेल टीम के प्रति आभार जताया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह प्रभारी साइबर सेल, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए ओम प्रकाश, महिला कांस्टेबल अनिता पाण्डेय और कांस्टेबल योगराज शामिल रहे।
पुलिस की अपील: साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।