*शांति भंग की आशंका में छह के खिलाफ कार्रवाई, न्यायालय भेजे गए!*

Bureau Report /News 18 Plus/ Sindooriya 

 

पांच पुरुष और एक महिला का धारा 170, 126 व 135 के तहत चालान।

 

महराजगंज। थाना सिंदुरिया पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच पुरुषों और एक महिला का धारा 170, 126 एवं 135 के तहत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

चालान किए गए व्यक्तियों में गोविन्द गुप्ता (28) पुत्र काशी गुप्ता निवासी सिंदुरिया, ईश्वर चौहान (50) पुत्र पल्टू चौहान, मुकेश चौहान (25) पुत्र सुक्खु चौहान और लालबचन चौहान (27) पुत्र सुक्खु चौहान निवासी पड़री उर्फ मीरगंज, रामचन्द्र गुप्ता (58) पुत्र स्व. हंसा निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा तथा रमवती देवी (35) पत्नी हरेन्द्र गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा शामिल हैं।

 

थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव और उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *