*जिला कारागार में डीएम-एसपी का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Maharajganj 

 

परिसर की सघन जांच में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु, जेल प्रशासन को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश।

 

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की निगरानी तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्धारित नियमों और मानकों के अनुपालन की स्थिति परखी।

 

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कारागार परिसर की जांच की गई। इस दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित रूप से जांच और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार में अनुशासन बनाए रखने के साथ ही बंदियों को नियमानुसार आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति निरंतर सतर्क रहने तथा परिसर में प्रभावी निगरानी बनाए रखने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *