*तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, गोरखपुर रेफर!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Siswa Kothibar 

 

पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दाहिना पैर बुरी तरह टूटा; कोठीभार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडही पंडितपुर गांव के पास मेन रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

पीछे से मारी जोरदार टक्कर

 

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे दुर्गावती देवी के पति अनिल कुमार मोटरसाइकिल संख्या यूपी 56 एबी 9715 से मेन रोड से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे राहुल विश्वकर्मा पुत्र राम दुलारे विश्वकर्मा, निवासी छितौनी, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर, की मोटरसाइकिल ने अनिल कुमार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका दाहिना पैर टूट गया।

 

सिसवा से महराजगंज और फिर गोरखपुर रेफर

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को सरकारी अस्पताल सिसवा बाजार पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल महराजगंज रेफर किया। सदर अस्पताल में उपचार के बाद भी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, घायल का गोरखपुर में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

 

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि घायल की पत्नी दुर्गावती देवी, निवासी अमरपुरवा मोहल्ला, वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर, सिसवा बाजार, थाना कोठीभार, की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *