Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत ग्राम गौरा दूबे में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम।
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम गौरा दूबे में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों के साथ साइबर अपराध से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। किसी भी तरह की समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
सम्मेलन में मौजूद पुलिसकर्मी
म0उ0नि0 लकी पटेल, म0का0 मानसी वर्मा तथा का0 विकास कुमार मौजूद रहे।