*शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में सिन्दुरिया पुलिस की कार्रवाई, पांच व्यक्तियों का चालान!*

Bureau Report/ News 18 Plus/ Sindooriya

 

निरोधात्मक कार्रवाई कर सभी को न्यायालय भेजा, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क।

 

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में भागाटार टोला अमताहा निवासी मुकेश कनौजिया पुत्र कैलास (35 वर्ष) और आदित्य पुत्र बहादुर (19 वर्ष), हरिहरपुर टोला अकटहवा निवासी सोनू प्रजापति पुत्र जयकरन (34 वर्ष), पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी गोविन्द पुत्र रामप्यारे (33 वर्ष) तथा गौतम पुत्र गिरनाली (35 वर्ष) शामिल हैं।

 

इस कार्रवाई को थाना सिन्दुरिया के उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *