News 18 Plus Bureau /Maharajganj
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
महराजगंज, 20 नवंबर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, महराजगंज के संघ भवन में शुक्रवार को नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला एवं महामंत्री आनंद प्रकाश पांडेय एडवोकेट सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बार और बेंच के आपसी समन्वय एवं सहयोग से वादकारियों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचने पर ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है। इस दिशा में अधिवक्ताओं की भूमिका और उनका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
स्वागत समारोह में कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, केशव पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्र, जगदम्बा गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव, जितेन्द्र लाल श्रीवास्तव, रामप्रसाद पटेल एवं सतीश पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।