पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को  गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी

संपादक

 

ठूठीबारी (महराजगंज)। थाना ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिन सोमवार को थाना ठूठीबारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 105/25 धारा 64(2)(m)/89/351(3) भा(न्या०सं०) व 5J(ii)/6 पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई ग्राम धर्मौली में नरसिंह यादव के गल्ले की दुकान से कुछ दूरी पर की गई, जहां पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त को पकड़ लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय महराजगंज रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: किशन अग्रहरी

पिता का नाम: मोहनलाल अग्रहरी

निवासी: नौतनवा, जनपद महराजगंज

उम्र: लगभग 26 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्र, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज

2. का0 मृत्युंजय तिवारी, थाना ठूठीबारी

3. का0 अनुप यादव, थाना ठूठीबारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *