जरूरतमंदों के बीच पहुंचे डीएम और एसपी, मिठाई-पटाखे बांटकर मनाई दीपावली की खुशियां!

दीपावली पर अधिकारियों ने पेश की मानवीय संवेदना की मिसाल, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान; प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का दिया संदेश।

 

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज। दीपावली के पावन पर्व पर खुशियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की सराहनीय पहल करते हुए जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान अधिकारियों ने जरूरतमंदों को मिठाई एवं पटाखों का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंदों के साथ आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया। अधिकारियों की इस पहल से जरूरतमंदों के बीच दीपावली का उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

 

अधिकारियों की इस पहल का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियों का संदेश पहुंचाना तथा आपसी प्रेम, भाईचारे, मानवीय संवेदना और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा।

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की यह पहल प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक सरोकार और सेवा भाव का भी प्रेरणादायी उदाहरण बनी। जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाने की इस पहल ने यह संदेश दिया कि दीपावली की असली खुशी दूसरों के जीवन में भी उजाला और मुस्कान लाने में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *