भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई एकता यात्रा  रैली 

सिसवा बाजार, महाराजगंज से सुनील कुमार पाठक की रिपोर्ट

 

 

नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लोकप्रिय विधायक प्रेम सागर पटेल के नेतृत्व में एकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ 317 सिसवा विधानसभा के विधायक प्रेम सागर पटेल ने स्टेट चौराहे से किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों—सब्जी मंडी, फल मंडी और प्रेम चित्र मंदिर—से होते हुए सिसवा रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकता पर बल दिया। उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम का शांतिपूर्ण ढंग से समापन किया गया।

इस दौरान राम जियावन मौर्य बाके लाल कुशवाहा बृजेश पांडेय गौतम तिवारी जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ नथुनी बाबू सुनील मद्धेशिया जगदीश मल्ल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *