*वीर बाल दिवस पर बच्चों से संवाद, मेधावी बेटियों को मिला सम्मान।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

 

 

साहिबजादों की वीरता से प्रेरणा, आत्मनिर्भर भारत 2047 की ओर सशक्त कदम।

महराजगंज, 26 दिसम्बर 2025 भारत की बल शक्ति 2047 के संकल्प के साथ वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों की वीरता, साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा देश के बच्चों को संबोधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और प्रेरक संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

 

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं दीपशिखा, अनुपमा सिंह एवं आंचल को 2500-2500 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि डेमो चेक के माध्यम से प्रदान की गई। इसी क्रम में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जनपद का नाम रोशन करने वाली छात्राओं दिव्या विश्वकर्मा, खुशी वर्मा एवं पूजा वर्मा को भी 2500-2500 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा सहित एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों में देशभक्ति, साहस और उज्ज्वल भविष्य के प्रति नए उत्साह का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *