जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई गोसदन प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज जिला गोसदन मधवलिया के सफल संचालन व प्रबन्धन हेतु गोसदन प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला गोसदन मधवलिया में संरक्षित गोवंशीय पशुओं की समीक्षा, हरा चारा उत्पादन, भूसा, राइस ब्रान, पशु आहार एवं चोकर की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए गोसदन की आय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा/विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने आय बढ़ाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कटहल, बास के पौधे लगाने एवं मक्का की बुवाई करके सदन की आय को बढ़ाने का समिति के समक्ष प्रस्तावित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 हौसला प्रसाद,उप जिलाधिकारी नीचलौल,उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी निचलौल, बीडीओ निचलौल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *