*महराजगंज में आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट, निचले इलाकों में सतर्कता की अपील!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Maharajganj

 

नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह, तेज बहाव में जाने से बचने की चेतावनी।

 

महराजगंज। 26 सितंबर को जनपद के कुछ स्थानों पर आकस्मिक बाढ़ अथवा जलभराव की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क एवं सावधान रहने की अपील की है। प्रशासन ने नदी-नालों, पुल-पुलियों, जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

 

प्रशासन ने लोगों से तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास नहीं करने तथा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

 

जिला प्रशासन द्वारा संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-आपदा आपातकालीन संचालन केंद्र (डीडीएमए-डीईओसी) महाराजगंज की हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

 

आपातकालीन हेल्पलाइन:

05523-222162 | 1077 | 9628819145

 

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *