रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी
निचलौल (महराजगंज)।
भूमि विकास बैंक निचलौल के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह का निर्विरोध चयन तय हो गया है। उन्होंने सोमवार को निचलौल ब्लॉक कार्यालय में विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है।
नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उमरेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश पाठक, रामआसरे, मोतीचंद, अजय सिंह, जितेंद्र जगरनाथ गोंड, शैलेश, रमेश पटेल, सुबास यादव, सन्नी, छोटेलाल, मुकेश, अंगद, आदित्य एवं प्रदीप संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
समर्थकों ने धीरेंद्र प्रताप सिंह को अग्रिम बधाइयाँ देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया। वहीं, धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी सहयोगियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भूमि विकास बैंक को किसानों के हित में सशक्त, पारदर्शी और जनोपयोगी संस्था के रूप में विकसित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
पूरी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।