नेपाल राष्ट्र में जारी हिंसा के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रिपोर्ट :राकेश त्रिपाठी 

संपादक 

 

महराजगंज, 09 सितंबर 2025, नेपाल राष्ट्र में जारी हिंसा के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन बैठक कर एसडीएम निचलौल और एसडीएम नौतनवा को सीमावर्ती क्षेत्रो में निगरानी बनाए रखने और सीओ के साथ भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नेपाल से भारत आ रहे भारतीय नागरिकों को नजदीकी सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

 

 

देर शाम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सोनौली पहुंचे और कैंप किया। दोनों अधिकारियों ने नेपाल सीमा पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके उपरांत एसएसबी और अन्य सुरक्षा बलों के साथ बैठक कर वर्तमान हालात की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त और सर्विलांस बढ़ाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद, तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *