*निचलौल में पवन श्रीवास्तव बने नामित सभासद, समर्थकों में खुशी की लहर।*

ब्यूरो रिपोर्ट/दिलीप कुमार पाण्डेय निचलौल 

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत निवासी पवन श्रीवास्तव को नामित सभासद नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। जैसे ही उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई, उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

 

पवन श्रीवास्तव इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री के पद पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता के आधार पर मिली इस नई जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता नगर पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

इस अवसर पर पवन श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, रोहन चौधरी एवं जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” की सरकार देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है।

 

इस मौके पर राज जायसवाल, मन्नू खान, अनिल पहलवान, संदीप पटेल, शिवम केडिया, सोनू मद्धेशिया, अमर गुप्ता, सन्नी वर्मा और युवराज सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *