News 18 Plus /Bureau/Maharajganj.
पुलिस ने सभी आरोपियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेजा, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई।
महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सिन्दुरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में सुधीर सैनी निवासी बौलिया बाबू, मंगेश निवासी हरिहरपुर टोला मोतीपुर, आकाश साहनी और करन साहनी निवासी विशुनपुर भडेहर, मन्नू साहनी निवासी बिचौआपुर थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर, श्यामू निवासी पिपरा कल्याण, स्वामीनाथ यादव निवासी हरखोड़ा, हरीनाथ यादव निवासी हरतोड़वा तथा शिलदेव उर्फ शिल्लू मिश्रा निवासी बसंतपुर खुर्द शामिल हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव और उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।