*मिशन शक्ति फेज-6.0: बालिकाओं को महिला सुरक्षा और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक!*

News 18 Plus Bureau/Maharajganj.

महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश!

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए इनके उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181, आपातकालीन सेवा 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

 

महराजगंज पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन को जागरूक करने के लिए जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *